फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land worth Rs 1.5 crores got deeded for nine lakh rupees

Ambedkar Nagar News: नौ लाख रुपये में बैनामा करा ली डेढ करोड़ की जमीन

Tue, 17 Sep 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 1.5 crores got deeded for nine lakh rupees
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली में वृद्ध से डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। सात लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरौला गांव निवासी राम आसरे (71) ने तहरीर देकर बताया कि गांव में उनकी तीन बिस्वा जमीन है। इस जमीन को बेचने के लिए गांव के ही जितेंद्र कुमार से बीते एक वर्ष से बात चल रही थी। सात जून 2021 को जितेंद्र के साथ टांडा कोतवाली के विहरोजपुर निवासी गोविंद यादव, इब्राहिमपुर थाने के बूढ़नपुर निवासी दीपनरायन शर्मा, विशाल वर्मा पता अज्ञात दो बाइक से आए।
विज्ञापन

वृद्धा पेंशन बनाने के बहाने आधारकार्ड, फोटो व बैंक पास बुक ले लिया। कहा कि तुम्हे साहब के पास चलना पेड़गा। आज ही पेंशन बन जाएगी। पीड़ित उनकी बातों पर विश्वास कर उनके साथ चला गया। सभी उसे लेकर पुरानी तहसील तिराहे पर पहुंचे। वहां चाय की दुकान पर अकबरपुर कोतवाली के महायें निवासी गुलाबचंद, मरमुलहा निवासी प्रवीण कुमार, जमुनीपुर गांव निवासी पिंटू ने बिस्किट व पानी पिलाया। इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद जालसाज धोखे से उसे कहीं ले गए वहां कागज पर अंगूठा लगवाकर उसे लेकर वापस आ गए। आरोपियों ने साजिश के तहत नगर पालिका अकबरपुर में स्थित एक करोड़ 50 लाख कीमत की व्यावसायिक भूमि का बैनामा करवा लिया। अब जमीन वापस देने की बात करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed