फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lalji Verma's son gets bail

लालजी वर्मा के पुत्र को मिली जमानत

Sat, 07 Nov 2015 10:50 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्वमंत्री लालजी वर्मा के पुत्र विकास वर्मा की जमानत अर्जी प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने मंजूर कर ली है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के दौरान टांडा में मतगणना स्थल में प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों से विकास वर्मा का विवाद हो गया था।

इसके बाद पुलिस ने विकास की जमकर पिटाई की थी। देर रात विकास सहित 22 अन्य को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जानलेवा हमले सहित सरकारी कार्य में व्यवधान आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।

बसपा नेताओं ने घटना के तत्काल बाद प्रेसवार्ता करके मामले में आंदोलन की चेतावनी तक दी थी। इस बीच विकास ने जमानत के लिए जनपद न्यायाधीश की अदालत में अर्जी दी।
विज्ञापन


जिस पर शनिवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने सुनवाई करते हुए विकास की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। फैसले को पूर्वमंत्री लालजी वर्मा ने न्याय की जीत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed