{"_id":"68b34981ee0a54427d0e7287","slug":"lakhs-stolen-from-a-cloth-merchants-house-former-block-pramukhs-house-searched-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-141125-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कपड़ा व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कपड़ा व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर को खंगाला
Sun, 31 Aug 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद आलमारी के टूटे लॉक व बिखरा सामान।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका के सैदपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। कपड़ा व्यवसायी के घर से तीन लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर को भी खंगाला, लेकिन भोर होने के चलते लौट गए। जानकारी होने पर सुबह पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कटका के सैदपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी मो. इसराइल के घर पर शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला। रेलिंग से चढ़कर चोर छत पर पहुंचे। इसके बाद जंगला काटकर कमरे में घुस गए। चोरों ने छोटी बहू अलीमा की आलमारी को तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, कंगन, चेन, अंगूठी हाथबंद, कान का झुमका और चावल के डिब्बे रखा एक लाख रुपये नकद व बड़ी बहू का हार, कंगन, दो चेन आदि जेवरात पार कर दिए। चोरी हुए जेवरात की कीमत 30 लाख रुपये और नकद तीन लाख रुपये चोरी होने की बात कही जा रही है।
बॉक्स
आहट आने पर जागी पत्नी तो भागा चोर-
देर रात इसराइल की पत्नी मथिदुल निशा नित्य क्रिया के लिए उठीं तो दरवाजा बंद था। उन्होंने सोचा कि बेटे ने बंद किया होगा इसके वापस कमरे में सोने चली गईं। कुछ देर बाद घर के अंदर से खटपट की आवाज सुनने पर तेज दरवाजे को धक्का देकर कमरे में घुसी तो सामान फैला था। अलमारी व बक्से का ताला टूटा था। तभी एक व्यक्ति तेजी से दरवाजे की तरफ भागता नजर आया। शोर मचाने पर उनके पुत्र जुल्फकार ने बाइक से चोर का पीछा किया, लेकिन चकमा देकर वह भाग निकला।
विज्ञापन
बॉक्स
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर को भी खंगाला
सैदपुर गांव में कपड़ा व्यवसायी के घर से करीब 300 मीटर दूर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सूर्य नारायण शुक्ला शुक्रवार रात परिवार संग नीचे कमरे में सो रहे थे। चाेर घर के पीछे से प्रथम तल पर पहुंचे। छत पर लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे के अंदर रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसे अच्छी तरह से खंगाला, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। भोर होने के चलते घर का सामान बिखराकर चले गए।
-- -- -- -- --
बॉक्स
ढाई लाख की चोरी, डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर
जलालपुर के ब्राह्मण पट्टी निवासी दिलीप शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार रात उनका पूरा परिवार छत पर बने कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे चोरों ने घर का मुख्य द्वार तोड़ अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, चांदी के जेवर और 15000 रुपये नकद उठा ले गए। यही नहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के साथ ही डीवीआर भी उठा ले गए। शनिवार सुबह जब छत से नीचे उतरने पर चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
-- -
घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित
सभी घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
- अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जलालपुर