फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lady burnt the spark of stove

चूल्हे की चिंगारी से युवती झुलसी, मौत

Tue, 16 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
lady burnt the spark of stove
- फोटो : amar ujala
राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत कल्यानपुर गांव में रविवार देर शाम चूल्हे पर खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से एक युवती झुलस गई। उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासिनी सरिता 20 पुत्री अशोक बीते 14 अगस्त रविवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई।
विज्ञापन


पहले तो उसने स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed