{"_id":"620e96db99cc8927c04657c5","slug":"ladies-beaten-bother-and-sister-ambedkar-nagar-news-lko6182808143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई बहन को महिलाओं ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बहन को महिलाओं ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के ककरहिया निवासी बृजेश कुमार गौतम व गांव के ही तिलकधारी के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार सुबह तिलकधारी की पत्नी तारावती व उनकी पुत्रियाें करीना, करिश्मा तथा मुस्कान ने बृजेश कुमार को गाली देना शुरू कर दिया। बृजेश कुमार ने विरोध किया तो सभी आरोपी बृजेश को मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची बृजेश की बहन संगीता को भी आरोपियों ने पीट दिया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया। पिटाई से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। बृजेश ने अपनी बहन के साथ थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि घायल के प्रार्थना पत्र पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, गाली गलौज व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी ओर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी विमला देवी (45) बुुधवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित हैंडपंप से पानी निकाल रही थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक भी वहां पानी लेने पहुंच गया। आरोप के अनुसार संबंधित युवक ने पहले पानी भरने की बात कही। इस पर विमला ने विरोध किया। विमला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप के अनुसार विपक्षी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।