{"_id":"b573210fdf89243ff45735bd6a07743e","slug":"koushal-was-murdered-intransaction-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में हुई थी कौशल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में हुई थी कौशल की हत्या
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि गत 26 सितंबर को जैतपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी कौशल पुत्र मुन्नीलाल आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित ससुराल पत्नी को छोड़ने गया था। उसी दिन वह वहां से वापस घर के लिए निकला था पर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
अगले दिन उसका शव जैतपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरिया माइनर में मिला था। जैतपुर पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर मामले में अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुुरू की। जांच में पता चला कि कौशल की हत्या लेनदेन के विवाद में हुई। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया बैसपुर निवासी बाले उर्फ बालकिशन पुत्र लौटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उससे ही कौशल का लेनदेन का विवाद था, और उसने ही हत्या की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का शुक्रवार को चालान कर दिया। एसओ ओपी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना जुर्म कुबूल भी किया है।
विज्ञापन