{"_id":"56e700c14f1c1bd04a8b4aee","slug":"kotedar-protest-against-arbitrary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डाड़ी गांव के मिट्ठू खान, रामखेलवावन, दिलशाद, शोएब, तुलसीराम, रामबचन, शैरबानो, रामसुरेश, रामलौट, रामरूप, सियाराम, राजितराम, रामकुमार व रामरतन आदि ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को कोटेदार के घर के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कहा कि कोटेदार द्वारा न सिर्फ राशन देने में कटौती की जा रही है, बल्कि मनमाने ढंग से निर्धारित दर से अधिक रकम भी वसूली जा रही है। विरोध करने पर राशन न देने की भी धमकी दी जाती है। कई बार ऐसा मामला ग्रामीणों के समक्ष आ चुका है। इससे ग्रामीण खासे परेशान हो चुके हैं। बाद में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन