फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Know about the plans of various departments in the meeting

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं का हाल जाना

Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Know about the plans of various departments in the meeting
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान व अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अनीता सिद्धार्थ की अध्यक्षता में गुरुवार को अधिकारियों की बैठक हुई। अतिरिक्त एसडीएम भरतलाल सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी व सीओ सिटी भी मौजूद रहे। सर्किट हाउस में हुई बैठक में उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की समीक्षा में पाया कि जिले में अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्तियों को एससी/ एसटी एक्ट के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 460 प्रकरणों में 438.12 लाख की धनराशि आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति उत्पीड़न के प्रकरणों में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। बजट न होने की दशा में ञ्जक्त्रस्-27 से आहरण कर भुगतान किया जाए। समीक्षा में पाया गया जिले में वर्ष 2020-21 में सामूहिक शादी योजना के अंतर्गत 224 जोड़ों को लाभान्वित किया गया। छात्रवृत्ति योजना में 10 हजार 319 अनुसूचित जाति के कक्षा 9/10 को तथा 26 हजार 449 अनुसूचित जाति के दशमोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। पेंशन योजना के अंतर्गत 1 लाख 19 हजार 510 लाभार्थियों को पेंशन दी गई। अनसूचित जाति की पुत्रियों की शादी में 332 लोग को लाभान्वित किया गया। पारिवारिक लाभ में 948 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि इस वर्ष भी सभी पात्र लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। उपाध्यक्ष ने राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के मामलों की समीक्षा की। थाना, तहसील तथा जिला स्तर पर जो भी प्रकरण है, उनके निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed