फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   kisan

छात्र को विद्यालय में बंद कर घर चले गए शिक्षक

Fri, 05 Jul 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
kisan
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। गुरुजी को घर जाने की ऐसी जल्दी थी कि यह देखे बगैर कि शिक्षण कक्ष में कक्षा सात का एक छात्र सो रहा है, ताला बंद किया और चले गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद छात्र की आंख खुली, तो उसने खुद को कक्ष में बंद पाया। चीख पुकार पर इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी में ताला तोड़कर छात्र को सही सलामत बाहर निकाला गया। अध्यापकों की लापरवाही पर अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर भुआ का है। शुक्रवार को दोपहर छुट्टी होने के बाद बच्चों के जाते ही अध्यापकों ने बगैर कक्ष के अंदर का जायजा लिए तत्काल सभी कक्षाओं में ताला बंद कर अपने घर चले गए। इस बीच लगभग सवा दो बजे एक कक्षा से बालक के चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। वह जोर जोर से आवाज दे रहा था कि उसे यहां से बाहर निकालो।
विज्ञापन

गुरुजी हमें बंद कर चले गए हैं। स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों तक उसकी आवाज पहुंची, तो वे विद्यालय की तरफ दौडे़। वहां देखा कि कक्षा सात का छात्र सौरभ (12) बंद था और बाहर निकलने के लिए रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गायत्री चौधरी व सह समन्वयक राजेश वर्मा भी वहां पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में ताला तोड़कर बालक को सही सलामत बाहर निकाला गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सौरभ कक्षा में पिछली बेंच पर सो गया था। जिसके चलते कक्ष बंद करते समय अंदर दिखाई नहीं दिया। उधर खण्ड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। इसे दिखवाया जाएगा। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed