फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kiln workers thrashed for demanding wages

Ambedkar Nagar News: मजदूरी मांगने पर भट्ठा मजदूरों की पिटाई

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kiln workers thrashed for demanding wages
सीओ से शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जैतपुर के आंचलनगर स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों की मजदूरी मांगने पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मजदूरों ने सीओ जलालपुर से मिलकर मामले में कार्रवाई की गुहार की। सीओ से हुई शिकायत के बाद जैतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आचंलनगर भट्ठे पर काम करने वाले संजय, ईश्वर, आशा, दिशा, जीतन व दीपेंद्र मंगलवार को सीओ कार्यालय जलालपुर पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि वह लोग छत्तीसगढ़ प्रांत के बिलासपुर निवासी हैं। दिसंबर माह में वह लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए यहां आए थे। काम करने के दौरान उन लोगों को सिर्फ महीने का खर्च मिलता है। अब वह लोग घर जाना चाहते हैं तो भट्ठा संचालक से अपना हिसाब करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को उन लोगों ने भट्ठा संचालक से बकाए की मांग की तो वह अभद्रता करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है कि उनकी पांच-पांच माह की आधी से अधिक मजदूरी बकाया है। मजदूरों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सीओ ने तत्काल जैतपुर पुलिस को टीम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा तय करने की भी मांग की है। कहा कि उन लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed