फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Khushboo tops in essay writing competition

Ambedkar Nagar News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशबू अव्वल

Sat, 04 Mar 2023 09:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Khushboo tops in essay writing competition
बीएनकेबी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। -संवाद
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीएड विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में खुशबू ने बाजी मारी। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन





बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्वेता रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेना बिरसा मुंडा, रानी ताना भगत व सुरेंद्र आदि के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कहा कि देश की आजादी में सभी ने अपना विशेष योगदान दिया है। इसीलिए हमारा देश हमेशा विविधताओं में एकता को दर्शाता है।
विज्ञापन




निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशबू को पहला, विवेकानंद मिश्र को दूसरा व नितिन पांडेय को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका बीएड विभाग के सहायक आचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव व सुरेंद्र सिंह ने निभाई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर आलोक तिवारी व डॉ. शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed