{"_id":"6032ab4f8ebc3ee8fc5350ee","slug":"keep-a-close-watch-on-those-who-disturb-the-election-ambedkar-nagar-news-lko5660515106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर रखें कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर रखें कड़ी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। यदि कहीं कोई संदिग्ध नजर आता है, तो उससे कड़ी पूछताछ की जाए। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालोें पर कड़ी नजर रखी जाए। यह दिशा निर्देश रविवार को अकबरपुर कोतवाली में पुलिस कर्मियों के साथ हुई बैठक में कोतवाल अमित कुमार सिंह ने दिए।
कोतवाल ने कहा कि आगामी दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। कोतवाली क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों में जाकर इस बात का पता करें कि पूर्व में किसी प्रकार की चुनावी रंजिश तो नहीं है। यदि ऐसा है, तो जरूरी कार्रवाई की जाए। चुनाव के दौरान किसी का भी पक्ष नहीं लेना है। चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई की जाए। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराएं।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि ग्राम पंचायतों में रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। इस दौरान यदि कहीं कोई संदिग्ध दिखाई दे, तो उससे कड़ी पूछताछ की जाए। ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। चेतावनी दी कि यदि कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत मिली, तो संबंधित के विरुद्ध जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर संतोष गौड़, वंदना, गजेंद्र विक्रम आदि मौजूद रहे।