फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Keep a close eye on smuggling of black money, liquor and weapons

Ambedkar Nagar News: काले धन, शराब व हथियारों की तस्करी पर रखें पैनी नजर

Sun, 03 Mar 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on smuggling of black money, liquor and weapons
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उसका गंभीरता से पालन कराने के तौर तरीकों पर विचार हुआ। असामाजिक तत्वों व वांछितों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही चुनाव के दौरान ब्लैक मनी संचरण, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना होगा। चुनाव व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले जो भी तत्व हों उनके खिलाफ सख्ती से निपटें। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि किसी तरह ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर रहें।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त तेज करने के साथ ही वाहन जांच पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। कहा कि चार पहिया, ट्रकों व अन्य वाहनों पर विशेष ध्यान दें। अपराधियों व असामाजिक तत्वाें की गतिविधियों पर नजर रखें। कहा कि लगातार कार्रवाई की समीक्षा होगी। ऐसे में सभी को पूरी तत्परता के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय, एएसपी पूर्वी श्यामदेव, एसडीएम पवन जायसवाल, एसडीएम सुभाष सिंह, एसडीएम मोहनलाल, एसडीएम सौरभ शुक्ल, एसडीएम सचिन यादव, सीओ सदर सुरेश मिश्र, सीओ टांडा शुभम कुमार, सीओ भीटी अजय कुमार शर्मा, सीओ देवेंद्र कुमार व सीओ रामबहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed