फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   karva chauth vrat

घरों से लेकर बाजारों तक हर ओर दिखे करवाचौथ के रंग

Tue, 03 Nov 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
karva chauth vrat
फोटो 20, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर करवा चौथ व्रत को लेकर कपड़ों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु की कामना के लिए मनाए जाने वाले पवित्र करवाचौथ पर्व का उल्लास मंगलवार से ही दिखने लगा। महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित जरूरी सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीददारी की। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में कपड़े, श्रृंगार व आभूषण की दुकानों पर लगभग पूरे दिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर खरीददारी की। इसके अलावा घरों में भी पर्व की तैयारी में महिलाएं जुटी रहीं। शाम को सरगी या तो बाजार से खरीदकर लाई गई या घरों में ही बनाई गई।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व की तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गईं। पर्व के उल्लास में कमी न रह जाए, इसके लिए महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर खरीददारी की। सबसे अधिक उत्साह उन महिलाओं में दिखा जो पहली बार पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखेंगी। मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में कपड़ा, आभूषण व श्रृंगार के सामान की खरीददारी के लिए महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से बड़ी बाजारों में लगभग पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार शहजादपुर देर शाम तक महिलाओं से गुलजार रहा। साड़ी, कुर्ती, आभूषण, श्रृंगार के सामान के साथ ही करवा व व्रत संबंधित सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीददारी महिलाओं ने की।
विज्ञापन

उधर, पर्व को उल्लास के साथ मनाने को लेकर महिलाओं ने एक दिन पहले ही उसकी रूपरेखा तैयार कर ली। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष पर्व को उल्सास के साथ मनाती हैं। इस मौके पर बनने वाले अच्छे पकवान बनाने में घरवालों का सहयोग करती हैं। देर शाम चांद का दर्शन कर पति के हाथों व्रत का पारण करते हैं। डॉ. सपना वर्मा ने कहा कि यह उनका दूसरा करवाचौथ है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी वह उल्लास के साथ पर्व मनाएंगी। कहा कि पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी खरीदारी पूरी कर ली। रोली वर्मा ने कहा कि करवाचौथ पर्व का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। श्रृंगार कर चांद का दर्शन करने के बाद पति के हाथों व्रत का पारण करने के बाद उन्हें जो सुखद एहसास होता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed