{"_id":"f6b8f68a047ff7e077f303bb8c350b31","slug":"karawa-chouth-today-markets-became-lively-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ आज, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ आज, बाजारों में रौनक
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को होने वाले करवाचौथ पर्व के मद्देनजर सुहागिनों ने एक दिन पूर्व गुरुवार को जमकर खरीददारी की। जिला मुख्यालय स्थित बाजार में सुबह से ही खरीददारी का दौर शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान चलनी, करवा, मिठाई सहित अन्य शृंगार के सामानों की जमकर महिलाओं ने खरीददारी की।
विज्ञापन
शहजादपुर में मिली रेनू व अंशिका ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष करवा चौथ पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाती हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई कोर कसर न रह जाए, इसके लिए एक दिन पूर्व ही आवश्यक खरीददारी पूर्ण कर ली। अकबरपुर नगर में मिलीं सुष्मिता व दीपिका ने बताया कि उन्होंने पूजा से संबंधित सामग्रियों के साथ साथ शृंगार के भी सामानों की खरीददारी की है।
विज्ञापन
हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सनातन धर्म की प्रथा के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ अथवा करक चतुर्थी के नाम से जानी जाती है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए गणेशजी की पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन
करवा चौथ के दिन शुक्रवार को सुहागिनें अपने पति के दीर्घायु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी। कई जगहों पर घर की दीवार को गोबर से लीपकर उसके ऊपर गेरु की स्याही बनाकर उससे गणेश, पार्वती, शिव, कार्तिकेय आदि देवताओं की प्रतिमा बनाने की तैयारी की गई है।
करवा व्रत रखने को लेकर सुहागिनों में खासा उल्लास दिखाई पड़ा। शुक्रवार को पड़ रहे इस व्रत को रखने के लिए महिलाओं ने तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली।