फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kanvriyas fierce on DJ bans

डीजे पर प्रतिबंध से भड़के कांवरिये

Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान सभी ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पवित्र शिवबाबा व अकबरपुर समेत नगर में कई जगह लगे जाम से आवागमन बाधित हो गया। इसके बाद जत्थओं में पहुंचे कांवरियों ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट को घेराव कर दिया। यहां भी सबने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांवरियों का कहना था कि शासन का रवैया मनमानापूर्ण है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांवरियों के कड़े रुख के बाद जिलाधिकारी विवेक ने उनके प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें धीमी आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने की अनुमति दी गई। इसके बाद ही कांवरियों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि कांवर यात्रा में इस बार डीजे को शामिल करने पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। इसके बाद से ही इसका लगातार विरोध हो रहा है। सरकार ने हालांकि सिर्फ डीजे को ही प्रतिबंधित किया है, लेकिन अलग अलग क्षेत्रों में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं कहीं तो वाहनों पर भी इन्हें उतरवा जा रहा है। सावन मास में अब तक कांवरियों के इक्का दुक्का जत्था ही रवाना हो रहे थे, इसलिए ध्वनि विस्तारक यंत्र उतारने का विरोध मुखर नहीं हो पा रहा था। आज सावन के दूसरे सोमवार को नगर में कांवरियों की तादाद बढ़ी तो वे इस मनमानी को लेकर एकजुट हो गए।

इसके बाद कांवरियों के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। इसकी शुरुआत सुबह उस समय हुई जब फैजाबाद मार्ग पर पवित्र शिवबाबा के निकट एक दरोगा ने एक वाहन पर लगे छोटे ध्वनि विस्तारक यंत्र को उतरवा दिया। इससे भड़के कांवरियों ने शिवबाबा के सामने ही अकबरपुर फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। कांवरिए पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

कुछ देर में ही वहां पहुंचे हिन्दू संगठन के नेताओं बाबा रामशबद यादव व अन्य कड़ा प्रतिवाद किया। बाद में सीओ सिटी इंदु सिद्घार्थ व अकबरपुर कोतवाल योगेश शाह मौके पर पहुंचे और ध्वनि विस्तारक यंत्र को वापस करवाकर जत्थे को अकबरपुर की तरफ बढ़वाया।

इसके लगभग तीन घंटे बाद साढ़े 10 बजे करीब फैजाबाद मार्ग पर ही बनगांव मोड़ के निकट कांवरियों ने उस समय मार्ग जाम कर दिया जब एक अन्य दरोगा ने यहां जा रहे डीजे वाहन को रुकवा लिया। मौके पर पहुंचे कांवरियों ने यहां मार्ग जाम कर पुलिस व शासन के विरुद्घ जमकर नारेेबाजी की।

कांवरियों के आक्रोश को देखते हुए यहां भी भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कांवरिए शासन पर मनमानी व अन्याय का आरोप लगा रहे थे। कांवरियों की जिद् को देखते हुए डीजे वाहन को जाने दिया गया। इसके बाद कांवरियों को भी समझा बुझाकर आगे बढ़ाया गया।

इसके लगभग एक घंटे बाद कांवरियों के जत्थों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांवरियों को रोकने के लिए कलक्ट्रेट के दोनों गेट अंदर से बंद कर दिए गए। कांवरियों ने गेट का घेराव कर यहां जमकर नारेबाजी की। अंत में अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय कांवरियों से बात करने बाहर आए।


बातचीत के बाद कांवरियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम विवेक से मुलाकात की। काफी देर चली बातचीत के बाद डीएम ने हल्की आवाज वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग  की अनुमति दे दी। कहा कि एक वाहन पर एक ही धीमी आवाज वाला ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किया जा सकेगा। इसके बाद कांवरियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed