फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kalwari bridge will remain closed for five months, passengers will have to cover 66 km more distance

Ambedkar Nagar News: पांच महीने बंद रहेगा कलवारी पुल, 66 किमी अधिक दूरी तय करेंगे यात्री

Sun, 31 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kalwari bridge will remain closed for five months, passengers will have to cover 66 km more distance
टांडा बस्ती मार्ग पर सरयू नदी पर बना कलवारी पुल।
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर और बस्ती को जोड़ने वाले जर्जर हो चुके टांडा-कलवारी पुल की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन, इसके साथ ही आम लोगों को आवागमन में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि 11 सितंबर से इस पुल पर पांच महीने तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान बस्ती से वाराणसी और अन्य जिलों के लिए जाने वाले यात्रियों को 66 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

कलवारी पुल, जो लुम्बिनी-दुद्धी हाईवे से जुड़ा हुआ है, अंबेडकरनगर और बस्ती के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है। पुल का निर्माण वर्ष 2013 में 1.19 अरब रुपये की लागत से हुआ था। 2231 मीटर लंबे और 72 खंभों वाले इस पुल की स्थिति वर्तमान में इतनी खराब हो चुकी है कि अब इसके पूरी तरह से जर्जर हो जाने की आशंका है। एनएचएआई ने पहले ही पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए शासन को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें बताया गया कि पुल के एक्सपेंशन जाॅइंट, बेयरिंग, खंभे, वायरिंग और सतह सभी जर्जर हो चुके हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।हालांकि, इससे पहले कुछ महीनों में मरम्मत के प्रयास किए गए थे, जिसमें कुछ स्थानों पर पैच वर्क और रेलिंग की मरम्मत की गई थी, लेकिन यह ज्यादा कारगर साबित नहीं हुआ। अब अंतत 11 सितंबर से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जो करीब पांच महीने तक चलेगा।
विज्ञापन



पुल के बंद होने से यात्रियों को होंगे परेशान
मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। बस्ती से आजमगढ़ या बनारस जाने वाले वाहन चालकों को अब धनघटा बाजार से बिड़हर घाट होते हुए यात्रा करनी होगी, जिससे उन्हें लगभग 66.5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, अंबेडकरनगर से बस्ती की ओर जाने वाले यात्रियों को न्यौरी के रास्ते कलवारी होकर यात्रा करनी होगी। एनएचएआई और जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य के दौरान चिह्नित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल की मरम्मत के होंगे कार्य
कलवारी पुल की मरम्मत 11 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें एक्सपेंशन पाॅइंट, बेयरिंग समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। हम इसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे।

एसपी पाठक, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed