{"_id":"5846f00d4f1c1b6576447ca5","slug":"kaifiyat-train-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से थमी रफ्तार, कैफियात ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से थमी रफ्तार, कैफियात ट्रेन निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को कैफियत एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों निरस्त कर दी गई। मरुधर एक्सप्रेस डाउन 20 घंटा विलंब से चल रही है। वहीं, किसान, मऊ आनंद विहार, दून एक्सप्रेस समेत छह से अधिक ट्रेनें 6 से 12 घंटे विलंब से चल रही है। ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार को सर्द हवा से तापमान में गिरावट आई है। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे।
लगातार बढ़ रही ठंड व कोहरे से आम जनजीवन पर प्रभावित हो रहा है। ट्रेन संचालन पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। सूचना पट पर ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी न होने पर यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे से मंगलवार को कैफियत अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई। सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 6:45 बजे पर पहुंचने वाली कैफियत एक्सप्रेस 18 घंटे विलंब से पहुंची।
किसान एक्सप्रेस अप मंगलवार सुबह छह घंटा विलंब से पहुंची। पैसेंजर अपर ट्रेन छह घंटा विलंब से पहुंची। मऊ आनंद विहार डाउन 13 घंटे विलंब से चल रही थी, जबकि मरुधर एक्सप्रेस डाउन 20 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी थी। अकबरपुर के स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही है। ट्रेनों की स्थिति की सही जानकारी नोटिस बोर्ड पर दी जा रही है। पूछताछ केंद्र पर भी समुचित जानकारी यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है।