{"_id":"5875234d4f1c1bb037ba8ce4","slug":"just-ten-atm-released-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ दस एटीएम से निकले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ दस एटीएम से निकले रुपये
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से अब तक एटीएम व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। जिले में करीब 110 एटीएम हैं, इनमें मंगलवार को लगभग दस एटीएम से ही रुपये निकल सके। इसमें भी कुछ एटीएम में दोपहर होते-होते कैश समाप्त हो गया। इससे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
सौ के करीब एटीएम अब भी बंद पड़े हैं। लोग रुपये निकालने के लिए भटक रहे है। जिला मुख्यालय में एसबीआई, एक्सिस, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, यूको बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओरिएंटल, पंजाब नेशनल बैंक के 35 से अधिक एटीएम हैं। नोटबंदी के बाद से इनमें से ज्यादातर एटीएम के शटर कैश न होने के कारण अब तक नहीं खुल सके हैं।
मंगलवार को भी एचडीएफसी व एसबीआई के चार एटीएम से ही धननिकासी हो सकी। इनमें से दो एटीएम में दोपहर होते-होते धन समाप्त हो गया, जिससे धननिकासी के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौट गए। इसके अलावा टांडा व जलालपुर में भी एचडीएफसी व एसबीआई के इक्का दुक्का एटीएम से ही धननिकासी नहीं हो सकी।