{"_id":"6acbbfec70ea95edef068e72","slug":"junior-girls-kabaddi-trials-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-166877-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जूनियर बालिका कबड्डी का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जूनियर बालिका कबड्डी का ट्रायल आज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल होगा। वहीं, मंगलवार को सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जूनियर बालिका कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंगलवार को अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। मंडल स्तर पर सफल खिलाड़ियों को 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत आजमगढ़ में 23 से 29 अक्टूबर तक सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल होगा। ट्रायल के जरिये प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।