{"_id":"5d2a0e158ebc3e6cd05aafd4","slug":"jim-ambedkar-nagar-news-lko4705192127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेगी सेहत, अकबरपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेगी सेहत, अकबरपुर में
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अब जिला मुख्यालय के नागरिकों को रकम खर्च कर निजी जिम में जाने से राहत मिलने वाली है। शासन के निर्देशानुसार अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग स्थित राजकीय उद्यान में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम की स्थापना होगी। इसमें अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिसका उपयोग नागरिक नि:शुल्क कर सकेंगे।
डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर एसडीएम सदर की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम ने जिम स्थापना के स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। तय हुआ है कि शीघ्र ही न सिर्फ अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी बल्कि पाथ वे तथा शौचालय निर्माण के साथ ही वॉटर कूलर भी लगाया जाएगा। इससे नगर व आसपास के लगभग 50 हजार की आबादी को जिम का सीधा लाभ मिलेगा।
भागदौड़ की जिंदगी व काम के बोझ से उत्पन्न तनाव को दूर करने के साथ ही शरीर को चुस्त दुरुस्त करने के लिए नागरिकों को इधर उधर की भागदौड़ न करना पड़े, इसके लिए बीते दिनों ही समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक नगर पालिका परिषद क्षेत्र में एक एक ओपन जिम की स्थापना कराए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जिम स्थापना के लिए ऐसे स्थान का चिह्नांकन किया जाए, जहां बड़ी संख्या में लोग आसानी से पहुंच सकें। शासन के निर्देश पर बीते दिनों जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के नेतृत्व में जिला उद्यान अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर की तीन सदस्यीय टीम का गठन कर ऐसे स्थान का चिह्नांकन करने का निर्देश दिया।
टीम ने शुक्रवार को अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित राजकीय उद्यान पार्क का निरीक्षण कर उसे जिम स्थापना के लिए उपयुक्त पाया। उसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया, जिसे शासन को भेज दिया गया। अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद सुरेश कुमार ने बताया कि लगभग 80 लाख रुपये की लागत से राजकीय उद्यान पार्क में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। इसमें अत्याधुनिक मशीनों व वॉटर कूलर की स्थापना भी होगी। साथ ही पॉथ वे व शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। ओपन जिम की स्थापना से लगभग 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजकीय उद्यान पार्क में जिम स्थापना के लिए निरीक्षण किया गया था। इसे जिम स्थापना के लिए उपयुक्त पाया गया। 80 लाख की लागत से स्थापित होने वाले जिम के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। जल्द ही राशि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
अभिषेक पाठक, एसडीएम सदर