{"_id":"62b34e1dc2a8a632e21d0c8e","slug":"jila-badar-for-three-accused-six-months-ambedkar-nagar-news-lko6363650179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अभियुक्त छह माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अभियुक्त छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डीएम ने टांडा के एक व बसखारी थाने के दो आपराधिक तत्वों को छह-छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। आदेश में कहा गया कि जून से छह माह की अवधि के अंदर यदि संबंधित आरोपी जिले में दिखाई पड़े तो पुलिस टीम उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लेगी। डीएम की इस कार्रवाई के बाद से अन्य अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।
डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र के सकरावल पूरब कोइराना निवासी वसीम असगर को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। गत दिवस टांडा कोतवाली पुलिस टीम ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी कि संबंधित अभियुक्त के क्षेत्र में बने रहने व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने से माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में संबंधित अभियुक्त क विरुद्ध जिला बदर जैसी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। डीएम ने पुलिस की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त को जिला बदर कर दिया। इसके अलावा बसखारी पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने थाना क्षेत्र के दरगाह रसूलपुर निवासी नजरू व माजिद को जिला बदर किया है। उन सभी को डीएम ने निर्देशित किया है कि यदि छह माह की अवधि के अंदर जिले में दिखाई पड़े तो पुलिस टीम उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। डीएम ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अजीत कुमार सिंहा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जिला बदर किए गए अभियुक्तों पर कड़ी नजर रखें। यदि कोई निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही अन्य अपराधियों पर भी नकेल कसने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिस टीम को सक्रियता के साथ काम करने की जरूरत है। गैंगेस्टर अभियुक्तों के साथ ही अन्य अपराधियों के विरुद्ध भी प्रमुखता से कार्रवाई की जाए।