फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jeep collided with pol, driver dies

पोल से टकराई जीप, चालक की मौत

Wed, 05 Jul 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
अमर उजाला/अंबेडकरनगर Updated Wed, 05 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jeep collided with pol, driver dies
हादसा - फोटो : Symbolic

अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित कटेहरी बाजार में बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में जीप पोल से टकरा गई जिससे चालक की मौत हो गई। बाजार वासियों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी को जीप से बाहर निकाला और एंबुलेंस से घायलों को कटेहरी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फैजाबाद जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निदुरा निवासी रामेश्वर यादव (50) प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह जीप से सवारी लेकर फैजाबाद की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


कटेहरी बाजार के पश्चिमी छोर पर मुख्य मार्ग पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराते हुए एक लोहे के बोर्ड में जा टकराई। घटना से जीप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि जीप की टक्कर पोल में ज्यादा तेज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने जीप से लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को कटेहरी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां रामेश्वर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रामेश्वर के परिवारीजन भी कटेहरी अस्पताल पहुंचे। अहिरौली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उधर, बसखारी थाना अंतर्गत बेलापरसा गांव निवासी नृपति नरायन (65) पुत्र बदलू मंगलवार सुबह रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत रसूलपुर निवासिनी कुसुम उपाध्याय (50) पत्नी रमेश मंगलवार सुबह कश्मीरिया मोहल्ले के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।


उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत छज्जापुर निवासी बृजेश (32) पुत्र बाबूराम सोमवार देर शाम बाइक द्वारा टांडा से घर जाते समय मोहल्ले के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed