{"_id":"62cc6baab1caa615fc27a280","slug":"je-removed-after-video-went-viral-ambedkar-nagar-news-lko6390674163","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल होने पर हटाए गए जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल होने पर हटाए गए जेई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पैसे लेने का वीडियो वायरल होने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ने कलेसर के अवर अभियंता को वहां से हटा दिया। उनके स्थान पर अब अवर अभियंता की जिम्मेदारी कमलेश वर्मा ने संभाल ली है। वहीं बीते दिनों टांडा उपकेंद्र से जुड़े कर्मचारियों की ओर से उपभोक्ताओं को फोन कर अवैध वसूली करने के प्रयास के मामले में टांडा अधिशाषी अभियंता द्वारा जांच की जा रही है।
अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि अवर अभियंता को कलेसर उपकेंद्र से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर जेई कमलेश को प्रभार सौंपा गया है। बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच चल रही है। फिलहाल एहतियातन उन्हें वहां से स्थानांतरित कर दिया गया है।
जांच में यदि दोषी पाए गए तो उनके विरुद्ध अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि टांडा उपकेंद्र से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के प्रयास मामले में अधिशाषी अभियंता टांडा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।