फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jan Vishwas Yatra will leave today, JP Nadda will show the flag

जन विश्वास यात्रा आज होगी रवाना, जेपी नड्डा दिखाएंगेे झंडी

Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will leave today, JP Nadda will show the flag
अंबेडकरनगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार 19 दिसंबर को अकबरपुर हवाई-पट्टी से जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे हवाई-पट्टी पर ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे जुड़ी सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जनसंपर्क कर आयोजन में भारी भागीदारी तय करना सुनिश्चित किया। एक दिन पहले शनिवार को जिला मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब प्रदेश उपाध्यक्ष/जन विश्वास यात्रा प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने दावा किया कि यह यात्रा समूचे प्रदेश में आम नागरिकों व कार्यकर्ताओं के बीच नए उत्साह का संचार करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के छह स्थानों से एक साथ भाजपा की जन विश्वास यात्रा को रवाना करने के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 दिसंबर रविवार को अकबरपुर पहुंच रहे हैं। वे दोपहर सवा 12 बजे करीब अकबरपुर हवाई-पट्टी से जन विश्वास यात्रा को रवाना करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा कई वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। यात्रा रवाना होने के साथ ही हवाई-पट्टी परिसर में जनसभा का भी आयोजन किया गया है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। एक दिन पहले शनिवार देर शाम तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क का दौर चलता रहा। शुक्रवार को जहां राष्ट्रीय सचिव बी सत्या कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की थी, वहीं शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष व जन विश्वास यात्रा प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने जरूरी फीड बैक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वे जिला कार्यालय पर मीडिया से भी मुुखातिब हुए। बताया कि यह यात्रा 19 दिसंबर से शुरू होकर 2 जनवरी को लखनऊ में समाप्त होगी। यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बहराइच, बाराबंकी व लखनऊ आदि जनपदों का भ्रमण करेगी।
कुल 82 विधानसभा क्षेत्र इस यात्रा से जुड़ेंगे। सभी जिलों में एक दिन का प्रवास व जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकार की योजनाओं का विधिवत प्रचार-प्रसार होगा। इस अवधि में बहराइच और हरदोई जिले में बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। सुझाव आपका संकल्प हमारा उद्देश्य के साथ इस यात्रा में जगह-जगह नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।

उसके अनुरूप घोषणा पत्र बनाने से लेकर उन्हें आगे पूरा करने की सभी जरूरी प्रयास सुनिश्चित होंगे। भाजपा की कोशिश यही है कि आम नागरिकों की समस्याओं का एक-एक कर प्रभावी निस्तारण आगे भी सुनिश्चित किया जाता रहे। इस मौके पर सह प्रभारी अवधेश तिवारी, राजकिशोर, दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, जिला यात्रा प्रभारी रफत एजाज, बाल्मीकि उपाध्याय, ज्ञान सागर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed