फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   jail

जेल उपद्रव में 16 बंदियों पर केस दर्ज

Thu, 18 Jun 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
jail
अंबेडकरनगर। खाने की गुणवत्ता व अवैध वसूली के खिलाफ बुधवार को जेल में हुए उपद्रव मामले में 16 बंदियों पर केस दर्ज हुआ है। जेलर की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है। जिन बंदियों पर केस दर्ज कराया गया है, उनमें कई शातिर बदमाश हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला जेल में खाने की खराब गुणवत्ता तथा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बंदियों ने उपद्रव मचाया था। जेल में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया था। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में डीएम व एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचकर हालात को संभाला। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक अफरातफरी रही। मामले में जेल प्रशासन ने अब 16 बंदियों के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

जेलर रमाकांत ने बताया कि बुधवार दोपहर जब खाना बांटा जा रहा था तो कुछ शरारती बंदियों ने खाने की गुणवत्ता को खराब बताया। उन्होंने न तो खुद खाना लिया और न ही अन्य बंदियों में बंटने दिया। कर्मचारियों ने जब खाना बंटने पर जोर दिया तो एकजुट होकर हमला बोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित गुमटी को तोड़कर अंदर से ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। एफआईआर में कहा गया कि सर्किल व बैरकों में लगे लगभग 20 सीसीटीवी कैमरे समेत अलग-अलग गेटों में लगे ताले, इंटरकॉम तोड़ डाले गए। सीलिंग फैन, अग्निशमन यंत्र, आरओ प्लांट भवन, पीए सिस्टम, फर्नीचर तथा कई अन्य सामानों को नष्ट कर दिया गया। सर्किल कार्यालय के अंदर रखे तमाम अभिलेख भी नष्ट कर दिए गए।
कोतवाली पुलिस ने जेलर की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं समेत सात आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा दो व तीन केस दर्ज कर लिया है।

इन पर दर्ज हुआ केस
जेल में हुए उपद्रव मामले में कोतवाली पुलिस ने राहुल दुबे, नवीन राय, संदीप सिंह, कृष्णमूर्ति तिवारी, अभिनव सिंह, रविकेश मिश्र, वसीम, बिलाल, सागर त़िवारी, शेरबहादुर यादव, जितेंद्र सिंह, विनोद दुबे, रोहित दुबे, फूलचंद यादव, संगम तथा याहिया खान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जेल में बंद इन 16 बंदियोें में से कई शातिर बदमाश हैं और लगभग सभी इसी जिले के निवासी हैं। जेल कर्मी के अनुसार इन सभी के द्वारा ही मुख्य रूप से उपद्रव किया गया, जिसके चलते जेल में अनावश्यक असहज स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed