फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   jaharkhurani

Ambedkar Nagar News: जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ किराना व्यापारी

Wed, 01 Mar 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
jaharkhurani
अंबेडकरनगर। कानपुर से खरीदारी कर लौटा किराना व्यापारी मंगलवार को अकबरपुर नगर के निबियहवा पोखरा के निकट बेहोशी की दशा में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए व्यापारी की जेब में रखा छह हजार रुपये व सोने की अंगूठी गायब मिली। बाद में पीड़ित के परिवार के सदस्य ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक करते हुए निबियहवा पोखरा की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के किनारे एक अधेड़ बेहोशी की दशा में पड़ा था। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से मोबाइल मिला। उससे उसके परिवार को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान राजेंद्र (55) निवासी दौलतपुर हाजलपट्टी कोतवाली टांडा के रूप में की। इससे पहले पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस बीच परिवार के सदस्य दिलीप ने बताया कि राजेंद्र किराना व्यापारी है। उसकी किराना की दुकान त्रिमुहानी चौराहे पर है। किराना से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए वह सोमवार को कानपुर गया था। रात में वह बस से अकबरपुर पहुंचा था। अकबरपुर आने तक उससे बात हुई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दिलीप ने पूरी घटना का केस दर्ज करने के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित के भतीजे विकास वर्मा ने बताया कि राजेंद्र की जेब में छह हजार रुपये थे जो नहीं मिले। इसके अलावा सोने की अंगूठी भी गायब थी। उधर कोतवाल संजय पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed