फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jahangirganj canal cut, 800 bigha crop drowned out

जहांगीरगंज नहर कटी, 800 बीघा फसल डूबी

Mon, 27 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jahangirganj canal cut, 800 bigha crop drowned out
नहर - फोटो : symbolic

तहसील क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर सुंथर गांव के निकट जहांगीरगंज रजवाहा की पटरी सोमवार दोपहर अचानक कट गई। इससे नहर का पानी तेजी से खड़ी फसल को अपनी चपेट में लेने लगा। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


नहर विभाग को सूचना देने के साथ ग्रामीणों ने स्वयं ही कटान रोकने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन पानी की धार तेज होने के चलते सफलता नहीं मिल सकी। नतीजतन लगभग 800 बीघा खेत जलमग्न हो गया। घंटों बाद भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के न पहुंचने से ग्रामीण परेशान हो गए।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के निकट टांडा-बसखारी मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हसनपुर सुंथर गांव के पूर्वी छोर से गुजर रहा जहांगीरगंज रजवाहा कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव के आगे कुछ दूरी पर रजवाहे की मरम्मत की जा रही है। इसके लिए उस स्थान पर पानी रोक दिया। नतीजतन सोमवार दोपहर बाद पानी उफना गया जिससे रजवाहे की पटरी कट गई। पानी तेजी के साथ खेतों को अपनी चपेट में लेने लगा। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में फावड़ा समेत अन्य सामान लेकर पहुंच गए। नहर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी देने के साथ ही कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया। पानी की धार तेज होने के चलते उसे रोकने में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही थी।

 देखते ही देखते नहर का पानी हसनपुर सुंथर के अलावा जनार्दनपुर, खजलापुर व पिपरी गांव के लगभग 250 किसानों की 800 बीघा से अधिक फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे श्यामलाल वर्मा, बाबूराम, जयराम, राधेश्याम, देवराज, मंशाराम, अमित, लालजी, तुलसीराम, कमला देवी, रोशन, रामबहादुर, दातादीन, रामकेदार, भगवानदास वर्मा आदि की गेहूं, सरसों, चना व मसूर की फसल डूब गई।

 उधर, सूचना के बाद भी घंटों नहर विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने गांव के निकट बसखारी-टांडा मार्ग जाम कर दिया।

वे प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। इस बीच जानकारी होने पर एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ वीके श्रीवास्तव और जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।


एसडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया किजहांगीरगंज रजवाहे की पटरी में  कटान हुई है। इससे कितना नुकसान हुआ है और कितने किसान प्रभावित हुए हैं, इसे दिखवाया जा रहा है। इसके साथ ही जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed