फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jagtupur team won the cricket match

जगतूपुर की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jagtupur team won the cricket match
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। खेल के जरिए युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। सतत प्रयास व बेहतर रणनीति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह विचार भिस्वा चितौना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मौके पर सांसद रितेश पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए। सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बगैर अपने खेल को खेलना चाहिए। जब हम शत-प्रतिशत का योगदान देंगे तो उसका परिणाम भी सुखद ही होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जगतूपुर व रसूलपुर टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर जगतूपुर ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें रवि ने 23, एहसान ने 15 और मोनू ने 11 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर की टीम 57 रन पर ढेर हो गई। जगतूपुर ने 28 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मौके पर गौरव, मानवेंद्र, धर्मेंद्र, संजय शैलेश यादव, राम यश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed