फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Its not us, but Akhileshs own worries that are troubling him: Rajbhar

अखिलेश को हमारी नहीं, खुद अपनी चिंता सता रही : राजभर

Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Its not us, but Akhileshs own worries that are troubling him: Rajbhar
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश को उनकी चिंता सता रही है। वह जो कर रहे हैं, उससे उनका ही नुकसान हो रहा है। हमारी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में भागवत कथा के दौरान सपा के समर्थन में हुई नारेबाजी पर राजभर ने सवाल उठाए। कहा कि लोग कथा सुनने आए थे, राजनीतिक भाषण सुनने नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन और हनुमानगढ़ी नहीं जाने को लेकर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने वाले सपा के एक राज्यसभा सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कोई दूसरा नेता करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन पर राजभर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना अलग बात है, लेकिन चुनाव आयोग के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने चुनावी हार के लिए आयोग को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाया। दावा किया कि जनता विपक्ष को नकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेलों में जिले के खिलाड़ियों की शून्य भागीदारी और तैराकी प्रतियोगिता के कम प्रचार पर मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रतियोगिता की सूचना सभी को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed