{"_id":"04757ec85edf86e1172773b1dd49c5e2","slug":"it-will-be-marked-malnourished-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित होंगे कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित होंगे कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम पर नजर रखने के लिए उन अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती की जाएगी, जिन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत ग्राम सभाओं को गोद लिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक बच्चों को कैंप तक लाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए राज्य पोषण मिशन अभियान के तहत हाल ही में विभिन्न जनपदों के कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की सूची शासन को भेजी गई थी लेकिन बाद में इस सूची पर तमाम सवालिया निशान लगने लगे। इस पर बीते दिनों मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आगामी 7 व 10 सितंबर को वजन दिवस मनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम को भेजे पत्र में कहा गया कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को ग्राम पंचायतों में लगने वाले कैंप तक पहुंचाने का विशेष प्रबंध किया जाए। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशाओं व ग्राम प्रधानों को भी लगाया जाए। ग्राम पंचायतों में लगने वाले कैंपों में बच्चों के वजन के निर्धारण पर निगाह रखने के लिए उन्हीं अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया जाए, जिन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत ग्राम सभाओं को गोद लिया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि पूरे कार्यक्रम पर नियंत्रण रखने के लिए सीडीओ कार्यालय में कंट्रोल रूप की स्थापना की जाएगी। जो बच्चे इन दो दिनों वजन कराने से छूट जाएंगे, उनका वजन 11 व 14 सितंबर को विशेष कैंप में किया जाएगा। डीएम ने इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि वजन दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है।