फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it will be controled the Teachers arbitrary

शिक्षकों की मनमानी पर लगेगा अंकुश

Mon, 04 Jan 2016 11:24 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

 बीएसए डॉ राजबहादुर मौर्य ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बीते दिनों समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में सुुधार लाने व कार्यों में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में कई आवश्यक सुझाव दिए गए थे।

विज्ञापन


कहा गया था कि छात्रों के हितों को देखते हुए ऐसा पहल किया जाना आवश्यक है। मंत्री ने जिले में दो हेल्पलाइन नंबर चालू करने का सुझाव दिया था, जिसे बैठक से वापस लौटने के बाद तत्काल चालू करा दिया गया। अभिभावकों की शिकायत एवं सुझाव हेल्पलाइन नंबर एमडीएम सेल के फोन नंबर 05271-245330 पर दर्ज होगी।
विज्ञापन


इस पर विद्यालयों के संचालन, अध्यापक व छात्र छात्राओं की उपस्थिति, पाठ्य पुस्तक व यूनीफार्म वितरण सहित एमडीएम संबंधी शिकायतें दर्ज होंगी।इसके अलावा अध्यापक भी इस नंबर पर वेतन भुगतान, जीपीएफ, सेवानिवृत्त देयकों के भुगतान, एसीपी सहित अन्य लम्बित प्रकरणों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अलग से अध्यापक हेल्पलाइन नंबर 05271-246735 चालू किया गया है। यह नंबर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थापित किया गया है। इस पर अध्यापक आकस्मिक अवकाश प्राप्त करने के लिए प्रात: 8 से 9 बजे तक अनिवार्य रूप से फोन करेंगे।


यदि ऐसा नहीं किया गया और अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान यदि बीएसए कार्यालय में दर्ज फोन व विद्यालय में दर्ज अवकाश पत्र में भिन्नता पायी गई तो अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक दोनों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई होगी।  बीएसए ने बताया कि शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने के लिए बकायदा शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed