फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it did,nt began a paddy purchasing in many centers

कई केंद्रों पर नहीं शुरू हुई धान खरीद

Mon, 23 Nov 2015 11:04 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

पूर्व में सूखे की मार से जूझ चुके किसानों के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद को लेकर पसरा यह माहौल और ज्यादा परेशान करने वाला हैै। धान बिक्री को लेकर किसान एक केंद्र से दूसरे  केंद्र का चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। कई केंद्रों पर पर अभी खरीद ही नहीं शुरू की गई है।

विज्ञापन


प्रकृति के प्रकोप व सूखे की मार झेलने के बाद शासन  ने भले ही बीते दिनों जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया हो, लेकिन इसके बाद  भी किसानों को राहत दिलाने के लिए धान की खरीद में तेजी तय नहीं हो पा रही  है।
विज्ञापन


किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा जाय तो निश्चित तौर पर  किसानों को इससे अधिक दाम मिलने की उम्मीद बनी रहती है, लेकिन धान खरीद  में रुचि न लिए जाने के कारण किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो विगत वर्षों में धान खरीद का कार्य एक अक्तूबर से ही प्रारंभ कर दिया जाता था, लेकिन धान फसल पर मौसम की मार व देर से फसल तैयार होने को  देखते हुए शासन ने इस बार एक नवंबर से धान खरीद का निर्णय लिया था। खाद्य  विभाग के छह, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, पीसीएफ के 32, यूपीएसएस के चार,  यूपीएग्रो के एक व एफसीआई के दो केंद्रों की स्थापना के साथ साथ 48 आढ़तियों व आठ पंजीकृत सोसाइटी का चयन किया गया।

हालत यह है कि तीन सप्ताह  से अधिक बीतने को है, लेकिन अभी तक सिर्फ 1827 मीट्रिक टन धान की ही खरीद  हो सकी है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों के धान को लेकर  विभिन्न क्रय एजेंसियों का रवैया कैसा है।

इसमें भी विपणन शाखा को छोड़  दिया जाए, तो अन्य एजेंसियों की हालत काफी बदतर है। जाहिर तौर पर इसका  खामियाजा स्थानीय किसानों को ही भुगतना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर पर अभी खरीद ही नहीं शुरू की गई है। बताते हैं कि कई केंद्रों पर बोरे और धन का अभाव अभी भी बना हुा है।


अकबरपुर के किसान  सीताराम, भीटी के भगवानदीन व रामबख्श, टांडा के स्वामीप्रसाद वर्मा व  कटेहरी के रामसजीवन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मौसम के प्रतिकूल  प्रभाव के चलते धान की फसल चौपट होने का दंश पहले से ही किसान झेल रहा है,  उस पर से अब संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें बचीखुशी उपज  बिक्री करने में इधर उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed