फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   islam

इस्लाम सदैव देता है इंसानियत का पैगामा

Sun, 23 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
islam
अंबेडकरनगर। इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत करता है। साथ ही इल्म हासिल करने पर जोर देता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस्लाम के आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में योगदान दें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। ये बातें शुक्रवार देर शाम इमामबारगाह अकबरपुर में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद अब्बास ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा का कहना था कि इल्म हासिल करने के लिए सात समंदर पार भी जाना पड़े तो पीछे न हटें। तालीम के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। अच्छे संस्कार नहीं हैं तो तालीम कांटो भरा ताज है। आगे बढ़ने के लिए तालीम, तरबियत व तरक्की जरूरी है।
विज्ञापन

कहा कि इस्लाम ने सदैव इंसानियत का पैगाम दिया। यहां तक कहा गया कि नमाज पढ़ने के दौरान कोई मवेशी प्यास से मर रहा हो तो पहले उसे पानी पिलाओ। किसी की जान बचाना सबसे बड़ी इबादत है। मौलाना ने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ शहादत देकर संदेश दिया कि इंसानियत के लिए जान भी देनी पड़े तो जरूर दें। इमाम हुसैन ने शहादत न दी होती तो इंसानियत का नामोनिशान न होता। तकरीर के बाद कर्बला के शहीदों का विस्तार से जिक्र हुआ तो लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed