फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Iran's representative visited Kichaucha Dargah.

Ambedkar Nagar News: ईरान के प्रतिनिधि ने किछौछा दरगाह में की जियारत

Sun, 24 May 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Iran's representative visited Kichaucha Dargah.
मखदूम अशरफ की मजार पर दुआएं मांगते डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही। संवाद
अंबेडकरनगर। ईरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही रविवार को अपने काफिले के साथ हजरत मखदूम अशरफ दरगाह पहुंचे। उनके आगमन को लेकर दरगाह परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर करीब एक बजे उनका काफिला दरगाह परिसर पहुंचा। सबसे पहले उन्होंने दरगाह के सज्जादानशीन सैयद मोहिउद्दीन अशरफ के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इसके बाद डॉ. हकीम इलाही दरगाह शरीफ पहुंचे और जियारत की। खानवाद-ए-अशरफिया से जुड़े सैयद फैजान अहमद, सैयद अजीज अशरफ, सैयद खलीक अशरफ और सैयद सेराज अशरफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

दरगाह पहुंचकर उन्होंने हजरत सैयद मखदूम अशरफ की मजार पर अकीदत पेश की और भारत-ईरान के बेहतर संबंधों, अमन-चैन, इंसानियत और दोनों देशों की तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी। जियारत के बाद डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने दरगाह की चौखट पर खड़े होकर ट्रांसलेटर के माध्यम से करीब 20 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारत और ईरान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रिश्तों का जिक्र करते हुए आपसी भाईचारे, शांति और इंसानियत के संदेश को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूफी परंपरा पूरी दुनिया को मोहब्बत, सहिष्णुता और मानवता का संदेश देती है तथा दरगाहें समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मुस्तैद रहे। दरगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed