{"_id":"6204061b16e38f1ab273142c","slug":"investigation-campaign-to-ensure-compliance-of-code-of-conduct-ambedkar-nagar-news-lko617131379","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का पालन कराने को चला जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का पालन कराने को चला जांच अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना प्रोटोकॉल व आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर मास्क वालों से 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा उड़नदस्ता टीम ने भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
कोरोना प्रोटोकॉल व आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने जिम्मेदारों को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में बुधवार को अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे, पुराने तहसील तिराहे, दोस्तपुर चौराहे के साथ-साथ टांडा, भीटी, आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर मास्क वालों से 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
उधर, आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने व विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए उड़नदस्ता टीम ने भी सघन जांच अभियान चलाया। भीटी तहसील क्षेत्र के यादवनगर तिराहे, महरुआ, पहितीपुर, शुकुलबाजार, सुरहुरपुर, दोस्तपुर रोड समेत जिले के कई अनय क्षेत्रों में उड़नदस्ता टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन के अंदर भी जांच की गई। एएसपी संजय राय ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल व आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी उल्लंघन करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।