{"_id":"5d28bb2c8ebc3e6ca164f709","slug":"internet-bard-in-postoffice-work-stoped-ambedkar-nagar-news-lko4703311174","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा की बदहाली ने डाकघर के काम पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा की बदहाली ने डाकघर के काम पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। इंटरनेट सेवा की बदहाली के चलते जलालपुर डाकघर में लेन-देन का कार्य पिछले पांच दिनों से ठप है। नेटवर्क की इस बदहाली के चलते उपभोक्ताओं का काम न हो पाने से काफी नाराजगी का माहौल है। उपभोक्ता प्रतिदिन डाकघर पहुंचते हैं, और घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस चले जाते हैं। कई बार शिकायत भी की गई इसके बावजूद न तो डाक विभाग इस समस्या से उबरने के लिए कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही बीएसएनएल गड़बड़ी दूर कर सुचारु नेटवर्क देने की जहमत उठा रहा है। इसका खामियाजा आए दिन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
जलालपुर नगर में स्थित डाकघर वित्तीय लेनदेन के लिए उपभोक्ताओं के लिए सबसे पसंदीदा स्थान है। इसके चलते ही यहां उपभोक्ताओं की संख्या पांच हजार से ऊपर है। प्रतिदिन करीब 15 लाख रुपए का लेनदेन भी होता है। इस बीच पिछले चार दिनों से डाकघर जलालपुर में वित्तीय लेनदेन इंटरनेट सेवा की बदहाली के चलते नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। उपभोक्ता धन निकासी के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से ही जलालपुर डाकघर पर उपभोक्ता पहुंचना शुरू हो जाते हैं। घंटों इंतजार के बाद फिर उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
चार दिन से चल रही इस समस्या से अब उपभोक्ताओं में आक्रोश का माहौल बढ़ रहा है। उपभोक्ता का कहना है कि बीएसएनएल विभाग के साथ-साथ डाक विभाग भी पूरी तरह उदासीन बना है। न तो डाक विभाग इसे लेकर कोई ठोस पहल कर रहा है, और न ही बीएसएनएल। इसके चलते ही इसका खामियाजा प्रतिदिन ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता रामकुमार, सुरेश, राजेश कुमार आदि का कहना है कि वह लोग सोमवार को डाकघर पैसा निकालने के आए थे, परंतु उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि इंटरनेट नहीं चल रहा है। इसके चलते ही भुगतान प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। इसके चलते स्पीड पोस्ट सहित तमाम अन्य सेवाएं बाधित हैं। उधर प्रभारी पोस्ट मास्टर राममूरत वर्मा ने बताया कि बीएसएनल के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया है। जल्द ही इंटरनेट व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी।