फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inter-district gang of thieves exposed, three arrested

चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inter-district gang of thieves exposed, three arrested
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी पुलिस ने चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुुये तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास दो तमंचा, चार कारतूस, सोने चांदी के आभूषण के साथ ही 58 हजार की नकदी बरामद हुई। हालांकि इस दौरान गिरोह का सरगना पुलिस को गच्चा देखकर निकल भागने में सफल रहा। फरार आरोपी लखीमपुर खीरी के ईशानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट न जानलेवा हमले समेत करीब डेढ़ दर्जन से मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी भीटी पुलिस बीते रविवार को एसओ संजय कुमार पांडेय की अगुवाई में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस टीम को तीन युवक संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने तीनों को रोक कर जब सख्ती से पूछतांछ की तो तीनों ने चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार ली। बताया कि उनका एक अंतर जनपदीय गिरोह है, जो चोरी के साथ साथ छिनैती आदि की घटनाओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, चोरी के आभूूषण, 58 हजार से ज्यादा की नकदी व मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान लखीमपुर खीरी जनपद के ईशानगर थाना के कैराती का पुरवा निवासी विजय चौहान, दीपू चौहान तथा अरविंद के तौर पर हुई। हालांकि गिरोह का सरगना छैलू उर्फ छैल बिहारी पुलिस को चमका देकर खिसकने में सफल रहा। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज कर सरगना व गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed