फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Insurance company to pay 5 lakh in Home Guard death case

Ambedkar Nagar News: होमगार्ड की मौत के मामले में बीमा कंपनी देगी पांच लाख

Tue, 06 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Insurance company to pay 5 lakh in Home Guard death case
अंबेडकरनगर। ड्यूटी के दौरान बिजली गिरने से होमगार्ड माकांत चौबे की मौत हो गई थी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को पांच लाख रुपये की बीमा राशि छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज समेत देने का आदेश दिया है। आयोग ने कंपनी को 45 दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। परिवादी को 10 हजार रुपये मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति और पांच हजार रुपये वाद व्यय के रूप में देने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार, रमाकांत चौबे पंजीकृत होमगार्ड जवान थे। 16 जुलाई 2015 को जिलाधिकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई थी। उनका दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का बीमा था। बीमा कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम खारिज कर दिया था कि घटना के समय रमाकांत ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। कंपनी ने यह भी दलील दी थी कि पोस्टमार्टम और पुलिस रिपोर्ट में आकाशीय बिजली से मौत होने की बात स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष दयाराम (एचजेएस) और सदस्य किरण ने पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जिला चिकित्सालय का मेमो, जुलाई 2015 का होमगार्ड ड्यूटी चार्ट और साक्षियों के बयानों का अवलोकन किया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने माना कि रमाकांत की मौत ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी। बीमा कंपनी की ओर से क्लेम खारिज किए जाने को आयोग ने सेवा में कमी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवादी अमर कुमार चौबे मृतक के पुत्र हैं। मृतक की पत्नी और नामांकित विद्यावती की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। आयोग ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के खिलाफ परिवाद खारिज कर दिया, जबकि बीमा कंपनी के खिलाफ परिवाद स्वीकार करते हुए भुगतान का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed