फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Instructions given to keep law and order tight

कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to keep law and order tight
अंबेडकरनगर। एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन तथा अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही उन्हें नैतिक कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ितों की बात को सुनें और नियमानुसार समस्याओं का निस्तारण कराएं। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करें। जो भी समस्याएं हो, उसे अच्छे ढंग से सुनें और नियमों के अनुरूप समस्याओं का निस्तारण कराएं। कहा कि लंबित मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित कराया जाए। बाद में विधिक कार्रवाई के संबंध में आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं। समस्या निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि अपराधों के घटित होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई तय की जाए। साथ ही एफआईआर का शत प्रतिशत पंजीकरण किया जाए। एसआर केस, क्षेत्राधिकारी व थाना स्तर पर लंबित प्रार्थना पत्रों, पाक्सो एक्ट के मुकदमों की विवेचना गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed