फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspired by hatred, action is being taken on Rahul

द्वेष भावना से प्रेरित होकर राहुुल पर हो रही कार्रवाई

Wed, 22 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspired by hatred, action is being taken on Rahul
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने धरना-प्रदर्शन व पैदल मार्च कर राज्यपाल को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा गया कि राहुल गांधी पर ईडी की ओर से जो कार्रवाई की जा रही है, वह अनुचित है। यह सब सरकार के दबाव में हो रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को जब कुछ नहीं मिला तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जांच बिठा दी। ईडी की ओर से आए दिन उनसे पूछताछ कर परेशान किया जा रहा है। देश के विकास में कांग्रेस का योगदान अतुलनीय है। सरकार को यह समझना चाहिए। द्वेष भावना से प्रेरित होकर की जा रही कार्रवाई निंदनीय है। दिवाकर पांडेय ने कहा कि सरकार का यह रवैया उसकी हताशा को दर्शाता है।
विज्ञापन

राहुल गांधी को जांच के दायरे में लाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है, यह समझ से परे है। लेकिन ईडी की ओर से की जा रही कार्रवाई बेहद अनुचित है। इस पर अविलंब रोक लगाये जाने की जरूरत है। अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दबे कुचले व जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। सरकार का यह कार्य अनुचित व निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर राज्यपाल को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी पर इस तरह की कार्रवाई कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य को चौपट करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर राजीव कुमार, गुप्त, राजेंद्र प्रसाद व निशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed