फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspection of Cow shelter Home

नहीं मिला पर्याप्त भूसा, पशुओं की टैगिंग में भी लापरवाही

Fri, 28 Feb 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Cow shelter Home
जलालपुर। शासन के आदेश के बावजूद पशु आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को जलालपुर विकासखंड के गानेपुर स्थित पशु आश्रयस्थल का निरीक्षण किया। उन्हें कई अव्यवस्थाएं नजर आईं। पशुओं को देखते हुए भूसा कम मिला। एसडीएम सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए। सात पशु बिना टैगिंग मिलने पर उन्होंने व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया। चेतावनी दी, अगर निरीक्षण में फिर कमी मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन ने सभी पशु आश्रयस्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को एसडीएम जलालपुर महेंद्र पाल सिंह ने जलालपुर विकास खंड के गानेपुर स्थित पशु आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर 147 पशु मिले, जिनमें सात की टैगिंग नहीं की गई थी। उन्हें बताया गया कि सात पशु नए आए हैं इसलिए टैगिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पशु आश्रयस्थल पर जगह-जगह गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सफाई का खास ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर महज 8 किग्रा भूसा मिला, जो कि पशुओं की संख्या को देखते हुए कम था। इस पर एसडीएम ने ग्रामप्रधान किरण कांत वर्मा व एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्र को फटकारते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी, दोबारा निरीक्षण में कमी मिली तो जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed