{"_id":"5d1e2e798ebc3e3ca07e0005","slug":"inspection-ambedkar-nagar-news-lko468888620","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कार्यालयों में गैरहाजिर मिले 24 अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कार्यालयों में गैरहाजिर मिले 24 अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विकास भवन व खंड विकास अधिकारी कार्यालय के औचक निरीक्षण में गुरुवार को सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव को अपर सांख्यिकी अधिकारी समेत 24 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई है कि जवाब संतोषजनक नहीं रह्रा तो कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार सुबह सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। भूतल पर स्थित अर्थ सांख्यिकी कार्यालय के निरीक्षण में अपर सांख्यिकी अधिकारी दिलीप कुमार, मोहम्मद यासीन व अनुभा सतसंगी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। जिला प्रोबेशन कार्यालय में केयर टेकर कुदुम कुमार कन्नौजिया, एनआरएलएम जिला प्रबंधक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, जिला मिशन प्रबंधक अतुल कुमार, जितेंद्र कुमार यादव व सहायक लेखाकार अंबुज कुमार भारती, कम्प्यूटर आपरेटर राकेश कुमार व लेखाकार राजितराम वर्मा नदारद मिले। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण में संगणक रामचेला यादव, वरिष्ठ सहायक दयाराम, पंकज कुमार सिंह, संदीप कुमार व आशु लिपिक रामतेज, एई जेबी सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक कुमार सिंह व लेखाधिकारी अनुपस्थित मिले।
इसके बाद सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां तकनीकी सहायक अखिलेश कुमार पाल, अशोक कुमार गुप्ता, ब्रम्हदेव त्रिपाठी, प्रेमनाथ पाण्डेय व ब्लाक मिशन मैनेजर अंजू चौधरी अनुपस्थित मिले। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डा. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभी अनुपस्थित का एक दिन का वेतन व मानदेय काटा गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी गई कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।