{"_id":"57b358854f1c1bda786eb6f1","slug":"innocent-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से मासूम की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहरपुर गांव में एक मासूम को तेज बुखार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि डेंगू से बच्चे की मौत हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इससे इन्कार किया है।
नरहरपुर गांव निवासी रमाकांत के साढ़े तीन वर्षीय पुत्र आलोक को बीते 13 अगस्त को बुखार आ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। रमाकांत के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने डेंगू के कारण उसकी मौत बताई है। हालांकि, सीएमएस डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं है। उन्होंने आलोक के जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी से भी इन्कार किया है।