फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Innocent child's death, father accuses murder

Ambedkar Nagar News: मासूम की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Innocent child's death, father accuses murder
मासूम वेद जायसवाल (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। भीटी क्षेत्र में डेढ़ माह के मासूम वेद जायसवाल की बुखार से मौत हो गई। इस घटना ने जहां एक ओर परिवार को गहरे सदमे में है, वहीं दूसरी ओर बच्चे के पिता ने ज्ञानचंद ने ससुराल पक्ष पर बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भीटी के भगवान पट्टी निवासी आकाश जायसवाल के अनुसार उनकी बहन प्रियंका जायसवाल का विवाह 12 दिसंबर 2022 को सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर बेलवईया निवासी ज्ञानचंद जायसवाल के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी और उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। चार जून 2026 को उनकी बहन ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि जब वे अपनी बहन को देखने सुल्तानपुर स्थित अस्पताल पहुंचे तो उनकी ननद उतरा जायसवाल और अन्य लोगों ने उनसे पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि 19 जून को शाम सात बजे बहन प्रियंका के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, उन्होंने मासूम भांजे को शौचालय में बंद कर दिया। फोन पर उन्होंने धमकी दी कि अगर पांच लाख नकद और एक कार दहेज में नहीं दिए गए, तो वे प्रियंका को मायके ले जाएं। उसी रात नौ बजे परिजन प्रियंका के ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां इन लोगों की भी पिटाई की गई। अगले दिन 20 जून को मायके पक्ष ने अखंडनगर थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई और प्रियंका को अपने साथ मायके ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जुलाई को ननिहाल मासूम वेद जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल कटेहरी सीएचसी ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने डबल निमोनिया होने की बात कहते हुए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। दोपहर दो बजे अकबरपुर के निजी अस्पताल ले जाते समय मासूम की रास्ते में ही मौत हो गई।

प्रियंका अपने बेटे की मौत की खबर उसके पिता को देने के लिए दिनभर फोन करती रही। रात आठ बजे जब उनका फोन उठा। इसके बाद ज्ञानचंद ने वहीं से डायल 112 पुलिस को फोन कर मासूम की हत्या का आरोप लगा दिया। रात में ही पुलिस उनके घर पहुंच गई और मासूम का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। इंस्पेक्टर कृष्ण बली सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। मासूम का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed