फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increased investigation to deal with Omicron

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए बढ़ाई जांच

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Increased investigation to deal with Omicron
अंबेडकरनगर के गोविन्द साहब में ओमिक्रान का जांच कराता युवक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। देश मेें ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले में जांच का कार्य तेज हो गया है। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की आरटीपीसीआर व एंटीजन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन जिले में ढाई हजार से अधिक नागरिकों की जांच की जा रही है। इस बीच पवित्र गोविंद साहब मेले, अकबरपुर बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर तेजी से जांच की जा रही है। उधर, निगरानी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में आने वाले बाहरी नागरिकों पर विशेष नजर रखें। साथ ही यदि कोई बीमार हो, तो उसकी तत्काल जांच कराई जाए। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन

देश में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। ओमिक्रॉन संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए शासन के निर्देश पर कोरोना जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों की ओर से तेजी से लोगों की आरटीपीसीआर के साथ ही एंटीजन जांच की जा रही है। शासन के दिशा निर्देश पर मौजूदा समय पर चल रहे पवित्र गोविंद साहब मेला स्थल पर शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। इसके अलावा अकबरपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार प्रतिदिन दो हजार आरटीपीसीआर व 600 एंटीजन जांच की जा रही है। आगे जांच की गति और भी तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियों को किया अलर्ट
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया है। 902 निगरानी समितियों के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे गांव में बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखें। विशेष कर अमेरिका व ब्रिटेन से आने वालों पर पूरी तरह से नजर रखी जाए। इसके अलावा प्रतिदिन गांव का भ्रमण कर इस पर निगाह रखें कि कोई बीमार तो नहीं है। यदि कोई संदिग्ध हो, तो उसकी तत्काल जांच कराएं। यदि तनिक भी संदेह हो, तो उसका इलाज सुनिश्चित करें। इलाज के लिए मातृ शिशु विंग टांडा, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है।
जन जागरूकता अभियान शुरू
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की ओर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अभियान चलाकर ओमिक्रॉन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील की जा रही है कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। यदि तनिक भी संदेह हो, तो तत्काल जांच कराएं।

निर्देशों का हो रहा पालन
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिले में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed