फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increase in wheat procurement following the end of the farmer registry requirement

Ambedkar Nagar News: फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त होने से बढ़ी गेहूं की खरीद

Wed, 22 Apr 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Increase in wheat procurement following the end of the farmer registry requirement
नवीन मंडी अकबरपुर के क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल करते मजदूर। संवाद
अंबेडकरनगर। गेहूं खरीद में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। शासनादेश प्राप्त होने के बाद हर दिन तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद बढ़ गई है। जिले के 82 क्रय केंद्रों पर 21 अप्रैल तक 536 किसानों से 22,870 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 30 मार्च से खरीद शुरू हुई थी। इस बार गेहूं खरीद में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फार्मर रजिस्ट्री न होने से पंजीकरण में बाधा आ रही थी।
विज्ञापन

इससे किसानों को गेहूं बिक्री में देरी होती है। मुख्यमंत्री द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद अब खरीद केंद्र पर अनावश्यक देरी नहीं हो रही है। किसान क्रय केंद्रों पर आसानी से फसल बेच पा रहे हैं। हालांकि अभी सहकारी समिति के छह, एफपीओ के एक और भारतीय खाद्य निगम के सभी चार क्रय केंद्रोंं पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने के बाद हर दिन तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


किसानों को मिली सहूलियत


फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को समाप्त करने का निर्णय अच्छा है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और क्रय केंद्र पर अधिक समय नहीं लगेगा।

- अश्वनी दुबे, किसान
आढ़त पर फसल बेचने से राहत
कुछ किसान जिनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है, वह आढ़तियों को गेहूं कम दाम में बेच रहे थे। अब ऐसे किसानों को राहत मिलेगी और क्रय केंद्रों पर आसानी से गेंहू बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मानंद पटेल, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed