{"_id":"62449efc6af79479c1775120","slug":"include-women-in-the-main-stream-of-development-ambedkar-nagar-news-lko6238793187","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में करें शामिल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में सम्मान पान के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। मौजूद बीईओ सबिस्ता परव
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटेहरी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कहा गया कि महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए समाज को आगे आना होगा। महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, जरूरत सिर्फ उन्हें अवसर प्रदान करने की है। तमाम महिलाएं व बेटियां उच्च पदों पर आसीन होकर देश के गौरव को बढ़ा रही हैं। वहीं कई शिक्षिकाओं व बालिकाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
बीईओ कटेहरी सबिस्ता परवीन ने शिक्षिकाओं एवं महिलाओं का स्वागत किया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के सबलीकरण तथा लैंगिक समानता के लिए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रखी है। इसके जरिए न सिर्फ महिलाओं को सशक्त बनाना है वरन उनका उत्थान तय करना भी है। बीईओ ने परिषदीय शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इसमें ज्योति सिंह प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय मनसापुर, रेनू सिंह वार्डन कस्तूरबा गांधी कटेहरी, मीरा देवी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अशरफ पुर बरवा द्वितीय, शिवकुमारी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय घनेपुर, सरिता देवी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कंपोजिट विद्यालय भरतपुर गिरट, प्रियंका चौधरी सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर, सीमा देवी सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना आदि शामिल रहीं। इसके अलावा पावर एंजल के रूप में परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत 11 बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें महिमा, ज्योति कुमारी, काजल, अंशिका वर्मा, रजनी और मुस्कान बानो आदि प्रमुख हैं।
वहीं परिषदीय विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। इसमें शैल प्रिया की ओर से आत्मरक्षा हेतु जूडो कराटे का प्रस्तुतीकरण तथा कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बजदहा की बच्ची आकांक्षा ने नारी की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। बीईओ ने महिला सशक्तिकरण पर लगाए गए टीएलएम मेले का अवलोकन कर प्रोत्साहन प्रदान किया। इस मौके पर राम सागर वर्मा, प्रभाकर द्विवेदी, डॉ अशर्फीलाल, राम पलट सिंह, मनोज कुमार तिवारी, ऋषभ सिंह, गौतम कुमार, सचिन वर्मा, सौरव बाबू, प्रमोद कुमार दुबे, राम निहाल वर्मा, बृजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।