{"_id":"61c8b5721b5905738d4efcb2","slug":"inauguration-of-excellence-center-built-at-a-cost-of-lakhs-ambedkar-nagar-news-lko6106818155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लागत से बने एक्सीलेेंसी सेंटर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की लागत से बने एक्सीलेेंसी सेंटर का लोकार्पण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सीहमई में लाखों रुपए से बनकर तैयार एक्सीलेंस सेंटर का लोकार्पण करते राज्यमंत्री स
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राजकीय पौधशाला सीहमई कारीरात में मिनी एक्सीलेंसी सेंटर का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान ने दो दिवसीय कृषक संगोष्ठी/कृषक मेले का भी शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, खाद उद्योग उन्नयन योजना सहित 30 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने लाखों की लागत से बने सीहमई स्थित पौधशाला में मिनी एक्सीलेंसी प्लांट का लोकार्पण करते हुए उसकी महत्ता के बारे में बताया। कहा कि जनपद के किसानों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के किसान मिनी एक्सीलेंसी प्लांट से उत्तम प्रकार के पौधे कम दर में प्राप्त कर अपनी उपज को बढ़ा सकेंगे। कहा कि युवा किसानों के लिए यह एक्सीलेंसी सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। जिले में सब्जी का उत्पादन बढ़ेगा और नई किस्म की सब्जियों की खेती होगी। उन्होंने जिले के युवाओं व किसानों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में मिनी एक्सीलेंसी प्लांट के स्थापित होने से बड़े पैमाने पर किसानों को लाभ प्राप्त होगा। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही हैं। साथ ही दो दिनी किसान मेला व गोष्ठी का भी शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डॉ. आरके तोमर, उप निदेशक उद्यान अयोध्या मंडल गीता त्रिवेदी, जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।