फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inauguration of Annapurna Bhawan

Ambedkar Nagar News: रामपुर कला और पैकौलिया में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

Sat, 02 Mar 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Annapurna Bhawan
सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र टांडा के रामपुर कला व पैकौलिया में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया। रामपुर कला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ जिसमें न सिर्फ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी बल्कि ग्रामीण भी मौजूद रहे। इन दोनों अन्नपूर्णा भवन के संचालन के साथ ही अब जिले में चार अन्नपूर्णा भवन का लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगा। कोटे की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन (मॉडल शॉप) के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय शासन ने वर्ष 2023 में लिया। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर जिले 75 कोटे की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किए जाने का निर्देश दिया गया। इसके तहत बीते दिनों ही जहांगीरगंज के चंदनपुर व भियांव के बंदीपुर में अन्नपूर्णा भवन का संचालन प्रारंभ हुआ था।
इस बीच शनिवार को तहसील क्षेत्र टांडा के रामपुर कला व पैकौलिया में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामपुर कला में हुआ। सीएम ने इस दौरान कहा कि अन्नपूर्णा भवन के संचालन से संबंधित क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ खाद्यान्न उपलब्ध होगा बल्कि कई अन्य प्रकार के जरूरी सामान भी आसानी से हासिल हो सकेंगे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, सीडीओ अनुराज जैन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कई पात्रों को आवास की चाभी व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 75 अन्नपूर्णा भवन का संचालन होना है। शनिवार को दो नए अन्नपूर्णा भवन के लोकार्पण के साथ ही अब चार भवन का संचालन शुरू हो गया है। 14 और अन्नपूर्णा भवनों का भी निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही इनका भी संचालन प्रारंभ हो जाएगा। शेष 57 का निर्माण कार्य धनाभाव के चलते अत्यंत धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed